मुस्लिम पहले हिन्दू थे : केशव प्रसाद मौर्य
झांसी, जून 19 -- झांसी। झांसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या संबंधी बयान का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का निवास है और करोड़ों हिंदुओं की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। वहीं चंपत राय को रामभक्त बताते हुए उनका बचाव किया और शिवपाल यादव को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने भतीजे को संभालें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पहले हिंदू थे। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी है और हिंदुओं की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने भाजपा पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने उन्हें समर्पित रामभक्त बताया। उन्होंने कहा कि जो भी गलत करेगा उसे सजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.