नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने गुजरात विधानसभा द्वारा हाल ही में पारित और इससे पहले उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (UCC) का कड़ा विरोध किया है। बोर्ड के प्रतिनिधियों ने इसे संवैधानिक रूप से त्रुटिपूर्ण और नागरिक स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है। अपने विरोध के समर्थन में बोर्ड ने संविधान सभा की बहसों का जिक्र भी किया और याद दिलाया कि संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर ने भी साफ तौर पर ऐसे किसी भी कानून के थोपने से इनकार किया था। इस बारे में एक शुक्रवार को एक प्रेसनोट जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि UCC का नामकरण ही अपने आप में भ्रामक और धोखेबाज है। क्योंकि गुजरात का यह UCC बिल न तो पूरे देश में लागू है और न ही राज्य के भीतर सभी समुदायों पर समान रूप से प्रभावी है, क्योंकि इसमें अनुसूचित जनजातियों (S...