बेंगलुरु, जून 29 -- कार्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिक्कबल्लापुर जिले के मुड्डेनाहल्ली इलाके में एक होमस्टे में 26 वर्षीय महिला फिजियोथेरेपिस्ट सुरभि संदिग्ध स्थित में मृत पाई गई है। जबकि उसके प्रेमी संजीत अली को उसी कमरे में बेहोश अवस्था में पाया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है, हत्या या जहर से संबंधित मामला। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को होमस्टे के कमरे से सुरभि का शव बरामद किया गया। घटनास्थल से एक रस्सी, बड़ी संख्या में गोलियां और उल्टी के निशान मिले हैं। शरीर पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट या खून के निशान नहीं पाए गए। चिक्कबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसी ने बताया कि शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है, इसलिए अभ...