जयपुर, फरवरी 23 -- एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास' को अपनी सरकार का मूल मंत्र बताते हैं तो दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के एक बड़े नेता ने कथित तौर पर धार्मिक आधार पर ऐसा भेदभाव किया जिसकी खूब आलोचना हो रही है। आरोप है कि उन्होंने एक मुस्लिम महिला को कंबल देने से इनकार कर दिया और विडंबना यह है कि ऐसा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी नाम लिया। जिसे सोशल मीडिया पर 'छोटी हरकत' बताकर वायरल किया जा रहा है उसे करने वाले की शख्सियत बहुत बड़ी है। वह ना सिर्फ पूर्व सांसद हैं, बल्कि राजस्थान से हरियाणा तक की राजनीति में पैठ रखते हैं। नाम है- सुखबीर सिंह जौनापुरिया। दरअसल, जौनापुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ मुस्लिम महिलाओं को कंबल बांटने से इनकार करते दिख रहे हैं। पूर्व सा...