प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। मुस्लिम बाहुल इलाकों में ईद की खुशियां मनाईं गईं। नमाज के बाद ही सड़कों खचाखच भर गईं। सभी जगह लोग एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हुए दिखाई दिए। एक दूसरे के घरों में पहुंचे और खुशियां साझा कीं। घरों में कई प्रकार की सिवइयां परोसी गईं। सबसे ज्यादा मांग किमामी सिवईं की रहीं। घरों में दही बड़ा, छोले, बिरयानी व तरह-तरह की मिठाइयां बनाईं गईं। लोगों ने बताया कि कुछ रिश्तेदार ईद की खुशी मनाने के लिए बाहर से भी आए। सभी के साथ मिलकर ईद की खुशियां मनाईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...