डॉ. महकार सिंह, मार्च 2 -- इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों हमलावर सगे भाई हैं। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने वाला जीशान और उसका भाई गुलफाम कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़े थे। पुलिस जानलेवा हमले में जीशान का साथ देने वाले उसके भाई गुलफाम की तलाश में जुटी है।कारपेंटर का काम और कट्टरपंथी संगठन से जुड़ाव लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 27 वर्षीय जीशान मूल रूप से अमरोहा के सैदनगली गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई गुलफाम के साथ खोड़ा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। दोनों भाई कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया जीशान कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा था और मजहबी संगठन से...