बलिया, फरवरी 28 -- बलिया, संवाददाता। रमजान के पाक महीने में जिले भर के मुस्लिम लोगों ने शनिवार को भोर में सहरी करके एहतराम के साथ दसवां रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में अल्लाह की इबादत के साथ ही कुरआन की तिलावत की। पांच वक्त की नमाज के साथ ही तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज अदा की। रोजेदारों ने शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर और पानी से रोजा खोला। रमजान का पहला अशरा खत्म हो गया और दूसरा अशरा शुरू हो गया। मुफ्ती नसीम जफर कासमी ने बताया कि अल्लाहतआला इस अशरे में रोजेदारों को अपनी मगफिरत से नवाजता है जो मुसलमानों के लिए सबसे बड़ी कामयाबी है। यदि कोई मुसलमान इस अशरे में अपने पिछले सभी गुनाहों यानी पापों को ईमानदारी से तौबा करता है तो अल्लाहतआला अपने बंदों से खुश होकर रोजे की बरकत से उनके सारे गुनाहों को माफ कर देता है। मुफ्ती कासमी ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.