नई दिल्ली, मार्च 30 -- चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत कर्नाटक में भी मुस्लिमों को मिल रहे ओबीसी आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा के सांसद डॉक्टर के. लक्ष्मण ने सोमवार को राज्यसभा में इन चारों राज्यों का जिक्र करते हुए पूछा कि वहां आखिर मुस्लिम समुदाय की जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में आरक्षण कैसे दिया जा रहा है। लक्ष्मण ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का विरोध करते हुए इसकी समीक्षा करने की मांग की। वहीं विपक्षी सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, भाजपा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण ने शून्य काल के दौरान यह मामला उठाते हुए कहा कि कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में मुस्लिम समुदाय की जातियों को ओबीसी के तहत आरक्षण दिया जा रहा है जो सामाजिक न्याय तथा संविधान के त...