मुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजी
चम्पावत, अक्टूबर 2 -- चम्पावत, संवाददाता। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में स्थित चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से सीमा की निगरानी मुस्तैदी से करने को कहा। एसएसबी के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरान किया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पंचम वाहिनी स्थित परिसर, प्रशासनिक कार्यालय, वाहिनी चिकित्सालय, परिवहन शाखा, जवान बैरक और वाहिनी में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बाद में जवानों का विशेष सैनिक सम्मेलन हुआ। जिसमें उन्होंने जवानों के साथ समस्याओं, चुनौतियों और कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श किया। डीआईजी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.