पलवल, मार्च 17 -- फरीदाबाद से सटे पलवल जिले के बैंसलात इलाके में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए गांव मुस्तफाबाद में 66 केवी का नया आधुनिक बिजली घर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजली घर बनने से क्षेत्र के करीब 40 गांवों को फायदा मिलने की उम्मीद है। बिजली विभाग के अनुसार, मुस्तफाबाद में बनने वाले 66 केवी बिजलीघर को मीरपुर कौराली स्थित 220 केवी बिजलीघर से जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 20 से 25 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन के माध्यम से नए बिजलीघर तक पर्याप्त बिजली आपूर्ति पहुंचाई जाएगी। विभाग की ओर से इस परियोजना की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की योजना है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली अधिक मजबूत हो...