रायबरेली, जनवरी 23 -- लालगंज। शिवगढ़ विकास खंड के रायपुर नेरुवा के प्रधान के साथ ही क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के ग्राम प्रधान अखिलेश ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। भारत सरकार के पंचायत मंत्रालय ने दोनों प्रधानों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। प्रधान अखिलेश के नेतृत्व में ग्राम पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...