मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की मुस्तफागंज बाजार के मुख्य मार्ग पर जलजमाव होने से राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि नाला का अधूरा निर्माण होने से पानी का बहाव मुख्य मार्ग पर होने लगा है। इससे घनी आबादी के बीमारी की चपेट में आने का खतरा मंडराने लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...