बाराबंकी, मई 14 -- सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के मुस्काबाद गांव में डिप्थीरिया का केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव को भेजा। बुधवार को सीएचसी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्काबाद गांव का दौरा किया और संक्रमित बच्चे का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। गांव के विशेष तिवारी के परिवार में एक बच्चे रुद्रांश (4) को डिप्थीरिया से ग्रसित पाया गया हैं। सूचना मिलने पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. देव प्रताप सिंह के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अमित दुआ और बीसीपीएम शैलेश रावत की एक टीम गांव पहुंची। इस टीम में संगिनी और आशा कार्यकत्री भी शामिल थीं। यह भी पढ़ें- उसरी खुर्द में कालाजार संबंधित दवा का हुआ छिड़काव टीम ने सभी मरीजों का परीक्षण किया, आवश्यक दवाएं दीं और परिजनों को सावधानी ब...