नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- पूरे देश को हैरान कर देने वाले मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मेरठ जिला कोर्ट ने सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने कहा- मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव छिपाया था। 15 दिन बाद कोर्ट सजा का ऐलान करेगी। इस मामले में फैसला जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने सुनाया। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'सारे सबूत और सब देखने के बाद मैं ये पाता हूं कि तुम दोनों ने मिलकर हत्या की। सुबूत मिटाने के लिए नीले ड्रम में छिपाया। दोनों को दोषी करार दिया जाता है।'जब कोर्ट ने मुस्कान से पूछा ये सवाल वहीं कोर्ट के इस फैसले के बाद एक सावल उठ रहा है कि, दोनों को दोषी सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों का वक्त क्यों दिया...