मुस्कान सर्टिफिकेशन के लिए सदर अस्पताल का आकलन
रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वसं। रांची सदर अस्पताल को जल्द मुस्कान अवॉर्ड मिल सकता है। पीडियाट्रिक विभाग में मिल रही सुविधाओं के तहत यह अवॉर्ड दिया जाता है। अस्पताल में इसके लिए आकलन किया गया है। केंद्र से आई टीम ने दो दिन तक आकलन किया है। यदि अस्पताल को पुरस्कार मिला तो इसे प्राप्त करने वाला रांची सदर अस्पताल राज्य का पहला अस्पताल होगा। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि आकलन करने वाली टीम ने पीडियाट्रिक के डॉक्टर, नर्स और सफाई कर्मचारियों से उनको कामों से संबंधित जानकारी का आकलन किया है। इसके अलावा विभाग और अस्पताल की सुविधाएं सभी की जानकारी ली है। वहीं विभाग में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.