फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। कानपुर में आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने अपने-अपने वर्ग में उम्दा प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। अब यह दोनों खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगी। छत्रपति साहूजी महाराज यूनिवर्सिटी (सीएसजेएमयू) में इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने 20 और 21 फरवरी को अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाबू सिंह डिग्री कॉलेज नवाबगंज की छात्रा मुस्कान राजपूत और सिमरन कनौजिया ने भी गोल्ड मेडल हासिल करने के लिए दम दिखाई। अंडर-73 किग्रा में मुस्कान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.