जबलपुर, अगस्त 18 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई महिला कर्मचारी का हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी युवक कोने में खड़े होकर अपना काम कर रही महिला पर चाकू से एक के बाद एक ताबड़तोड़ 4 वार करता दिख रहा है। हमला करने के बाद भी आरोपी आराम से अपना काम करता रहा। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट के किचन में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त की रात जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना क्षेत्र के महफिल रेस्टोरेंट में खाना बनाने को लेकर एक महिला मुस्कान और पुरुष कर्मचारी पवन बर्मन में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई जिसकी शिकायत के बाद मैनेजर ने पवन को डांट लगाई और काउंटर पर जाकर बैठ गया। इससे गुस्साए पवन ने किचन में रखे चाकू से मुस्कान को गो...