शामली, फरवरी 24 -- गांव गढ़ी रामकौर की बेटी मुस्कान चौहान ने सीएसआईआर, यूजीसी नेट (रसायन विज्ञान) में ऑल इंडिया 33वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुस्कान, अनिल कुमार चौहान की पुत्री हैं। उन्होंने हरियाणा के त्वीजंा में अपने छोटे चाचा डॉ. देवेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में रहकर परीक्षा की तैयारी की। बड़े चाचा डॉ. सुशील चौहान ने भी खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल कर मुस्कान ने क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। गांववासियों व परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.