बरेली, अप्रैल 13 -- मुस्कान खान और कुणाल भट्ट की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। बातचीत के बाद मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने शादी का फैसला किया। शनिवार को मुस्कान खान मुस्कान भट्ट बन गई। उन्होंने कुणाल भट्ट के साथ अगस्त मुनि आश्रम में सात फेरे लिए। मुस्कान बोलीं-उन्हें बचपन से ही हिंदू त्योहार अधिक पसंद आते थे। अब कुणाल भट्ट की अर्धांगिनी बन गई है। कुर्मांचलनगर में रहने वाले कुणाल भट्ट आईटीआई पास हैं और प्राइवेट नौकरी करते हैं। भूड़ की मुस्कान खान पांचवीं तक पढ़ी है। कई साल पहले दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। परिवार वालों से चोरी छुपे मिलने लगे। इस दौरान कुणाल ने मुस्कान के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो मुस्कान ने भी समाज की सारी बंदिशें तोड़कर कुणाल को जीवन सा...