मेरठ, अप्रैल 21 -- मुस्कान और साहिल को आज भी गुनाह का पछतावा नहीं है। साहिल जहां एक ओर अपने आपको निर्दोष बताकर बचाव में साक्ष्य देने की बात कह रहा है, वहीं दूसरी ओर मुस्कान मंगलवार को कोर्ट रूम में भावहीन दिखी। उसने सफाई में कुछ कहने या बचाव में साक्ष्य देने से इंकार कर दिया। सौरभ की हत्या करने का आरोप पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर है। दोनों ने पूरी प्लानिंग के साथ ही हत्या को अंजाम दिया। पहले से ही बेहोश करने वाली दवा लाई गई थी और लाश के टुकड़े के लिए चाकू खरीदकर मुस्कान ही लाई थी। उसने काफी समय तक गूगल पर इस बात को लेकर छानबीन की थी कि लाश को कैसे ठिकाने लगाते हैं। यह भी पढ़ें- मेरठ : मुस्कान को देख फफक पड़ी सौरभ की मां, बोली- इन कातिलों को फांसी दो इतना ही नहीं, बेहोश पड़े सौरभ के दिल पर चाकू से पहला वार भी मुस्कान ने ही किया थ...