मेरठ, जून 6 -- मेरठ। नीला ड्रम केस यानी सौरभ हत्याकांड में जिला जज कोर्ट में साहिल-मुस्कान के खिलाफ आखिरी बहस जारी है। 12 गवाहों की गवाही का पूरा विवरण कोर्ट के सामने रखा गया है और 10 बाकी हैं। इस मामले में अब सोमवार यानी आठ जून को सुनवाई होगी। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से अपने समर्थन में बात रखी जाएगी। इसके बाद कोर्ट हत्याकांड में फैसला सुना सकती है। ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत मर्चेंट नेवी में काम करता था और बाद में लंदन की बेकरी में नौकरी करने लगा। फरवरी 2025 को पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए सौरभ लंदन से मेरठ वापस आया था। तीन मार्च की रात को सौरभ को खाने में उसकी पत्नी मुस्कान ने बेहोशी की दवा दे दी। मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसी रात सौरभ के सीने पर चाकू से वार किए और हत्या कर दी। लाश के टुकड़े किए और इसे नीले ड्रम में डालकर ...