मुस्कान और सम्मान के साथ होगा बच्चों का स्वागत
कटिहार, जून 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालयों में फिर से रौनक लौटाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी विद्यालयों में 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह अथवा बैक टू स्कूल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान थीम पर आधारित इस विशेष अभियान का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से दोबारा भावनात्मक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से जोड़ना है। शिक्षा विभाग का मानना है कि लंबे अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर विद्यार्थियों की उपस्थिति में अक्सर कमी देखी जाती है। इससे बच्चों की सीखने की निरंतरता प्रभावित होती है और विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी कमजोर पड़ता है। इसी चुनौती से निपटने के लिए विद्यालयों को बच्चों के अनुकूल, आनंददायक और प्रेरणादायक माहौल तैयार करने का निर्देश कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.