जहानाबाद, मई 3 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर मुसी मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक प्रमोद कुमार घायल हो गया। वह कुकरी बिगहा गांव का रहने वाला है। शनिवार की देर रात शादी समारोह में भाग लेकर अपने गांव लौट रहा था। बराबर रोड में मुडने के क्रम में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...