अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निशातबाग में मुसाहिद की हत्या में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य बालअपचारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार र जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है। बता दें कि मोहल्ला निशात बाग निवासी मुसाहिद पुत्र मुराद मुंबई में बिजली फिटिंग का काम करता था। बीते रविवार को ही वह ईद मनाने के लिए घर आया था। सोमवार को मुसाहिद नमाज पढ़कर घर लौट रहा था । रास्ते में हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर मुसाहिद की हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीशान और भूरा व एक बालअपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी बालअपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.