मुसाबनी सीआरपीएफ कैंप के जवान फिर एमजीएम अस्पताल में भर्ती, बुखार से कई प्रभावित
जमशेदपुर, अगस्त 3 -- जमशेदपुर। मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ 193 बटालियन के कुछ और जवानों को सोमवार को बुखार की शिकायत के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी इसी बटालियन के कई जवान इलाज के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। चिकित्सकों के अनुसार, भर्ती जवानों में कुछ की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, आसपास स्थित अन्य सीआरपीएफ बटालियनों के कुछ जवान भी बुखार की शिकायत के कारण एमजीएम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में सभी मरीजों का इलाज और आवश्यक जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जवानों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- डुमरिया की सबर बच्ची को सेरेब्रल मलेरिया, एमजीएम में भर्ती लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए कैंपों में स्वास्थ्य निगरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.