घाटशिला, दिसम्बर 24 -- मुसाबनी। मुसाबनी स्थित बंद पड़े यूरेनियम रिकवरी प्लांट एवं एचसीएल की बंद धोबनी, किशनगढ़िया, पाथरगोड़ा माइंस सहित नये प्रस्तावित माइंस नंदूप- रामचंद्र पहाड़ एवं धड़कीडीह -तिरीलडीह के खोलने में आ रही अड़चने अब दूर होगी। इस संदर्भ में परमाणु ऊर्जा विभाग एवं प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने यूरेनियम कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी को पत्र लिखकर इस संदर्भ में शीघ्र कदम उठाकर रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। मालूम हो कि 12 सितंबर को सासंद विद्युत वरण महतो ने इस संदर्भ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मिलकर उन्हें इस संदर्भ में अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा था। इसी आलोक में राज्य मंत्री ने यूरेनियम कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के सीएमडी को पत्र लिख कर इसका जवाब मांगा है।

हिंद...