घाटशिला, मई 31 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) द्वारा अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत मुसाबनी नंबर-3 बस स्टैंड जाने वाली मुख्य सड़क पर कंसंट्रेटर संयंत्र के समीप 15 स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे बनी नाली को खोदकर स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने का कार्य शुरू किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर भारतीय मजदूर संघ के संगठन सचिव वीर बहादुर सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। उनका कहना था कि नाली के बीचों-बीच खंभा लगाना उचित नहीं है। उन्होंने खंभों को नाली से हटकर अन्य स्थान पर लगाने की मांग की। इस पर ठेकेदार ने बताया कि वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। विरोध करने वालों ने सुझाव दिया कि सड़क की दूसरी ओर खंभे लगाए जाएं, लेकिन ठेकेदार ने कहा कि दूसरी ओर ...