घाटशिला, अप्रैल 20 -- मुसाबनी। मेढ़िया ग्राम के सबर टोला में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए भूमि चयन तथा शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान प्रसेन हांसदा की अध्यक्षता में हुई। 11 लाख 66 हजार की लागत से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य आरसी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रसेन हांसदा के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नरियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। मौके पर सोमाय सोरेन, पोलाम सोरेन, धनुराम टुडू, अमित हांसदा, सुकलाल मुर्मू, भागमात हांसदा, मोसो सोरेन, मंगल सोरेन, लिटा मार्डी, लुंदरू सबर, मोहन किस्कू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...