घाटशिला, मई 29 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी स्थित ऐतिहासिक कंपनी तालाब के जीर्णोद्धार एवं समग्र विकास को लेकर ताम्र नगरी सुरक्षा समिति ने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। समिति के प्रतिनिधियों ने कंपनी तालाब के सौंदर्यीकरण, पर्यटन विकास एवं स्थानीय लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं की मांग उठाई। ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 36 एकड़ में फैला कंपनी तालाब मुसाबनी क्षेत्र का प्रमुख जलाशय है, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। तालाब के आसपास मूलभूत सुविधाओं का अभाव है व सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी बनी हुई हैं। समिति ने मांग की है कि तालाब की सफाई, चहारदीवारी, घास व कचरे की निकासी, वॉकिंग ट्रैक निर्माण, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बोटिंग सुविधा, सोलर स्ट्रीट लाइट, पिकनिक स्पॉट एवं साम...