घाटशिला, जून 18 -- मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) द्वारा करीब 54 वर्ष पूर्व अधिग्रहित पारिवारिक भूमि के बदले मुआवजा भुगतान व परिवार के योग्य सदस्य को रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को साउथ सुरदा फोर्थ शाफ्ट माइंस गेट के समीप दीपक पातर के नेतृत्व में एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन किया गया। इस अनशन का एचसीएल की सुरदा माइंस के उत्पादन, परिवहन एवं अधिकारियों व मजदूरों के माइंस के भीतर आने-जाने पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ा। यह अनशन प्रातः 9 बजे से संघ्या 5 बजे तक चला। वहीं, आंदोलनकारियों ने वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि सकारात्मक पहल नहीं होने पर गुरुवार से अनिश्चितकालीन नाकेबंदी आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसके तहत अयस्क की ढुलाई को पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...