घाटशिला, फरवरी 23 -- फोटो-5 नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टर आर डी सिंह मरीजों की जांच करते। मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन द्वारा लगाए जा रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों को काफी लाभ हो रहा है। इसी क्रम में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सुंदरनगर एवं केलाबागान में शिविर का आयोजन किया गया, जहां 90 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं जरूरत के अनुसार उन्हें दवाई भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि शिविर लगने से काफी सहारा मिल गया है, इलाज के साथ मुफ्त दवाई भी मिल रही है। स्वास्थ जांच में मुख्य रूप से कोल्ड कप, बैक पेन, सर्दी, खांसी, बुखार, चर्म रोग के अलावा डॉक्टर द्वारा मलेरिया की जांच भी की गई। इस शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से एएनएम पोमामणि बेसरा, ...