घाटशिला, फरवरी 25 -- मुसाबनी : शिक्षिकाएं बना रहीं मध्याह्न भोजन, पढ़ाई पर असर -विद्यालय की रसोईया सहायिका की हड़ताल के कारण बढ़ी परेशानी -प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी विद्यालय शिक्षिकाओं ने भोजन का संभाला मोर्चा मुसाबनी, संवाददाता। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 18 फरवरी से रसोईया सहायिका हड़ताल पर चली गई हैं। इनके आंदोलन के कारण विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परोसा जाने वाला मध्याह्न भोजन कार्यक्रम मुश्किल में आ गया। इसी आलोक में पड़ताल करने पर प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी विद्यालय में पाया गया कि वहां की सहायक प्राचार्य लक्ष्मी रानी मार्डी एवं शिक्षिका सुजाता कुमारी विद्यालय की रसोई में मंगलवार के मेन्यू के हिसाब से दाल, चावल, चना, आलू की सब्जी बनाने की तैयारी कर रही हैं, इस बारे में जब लक्ष्मी रानी मार्डी से पूछा गया तो उन्होंने कह...