घाटशिला, सितम्बर 21 -- मुसाबनी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण झारखंड की ओर से रविवार को नव साक्षरों की परीक्षा आयोजित की गई। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रखंड के 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 708 नव साक्षर परीक्षा में शामिल हुए। नव साक्षरों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया, यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से प्रारम्भ हुई। इस 3 घंटे की परीक्षा में प्रखंड के सभी पंजीकृत 708 नव साक्षर शामिल हुए। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन किया गया, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक केंद्र अधीक्षक बनाए गए थे। शिक्षकों ने परीक्षा का संचालन किया। यह भी पढ़ें- नई शिक्षा नीति के तहत शत-प्रतिशत लोगों को साक्षर करना जरूरी : मनमोहन साहु परीक्षा में कई उम्र दराज नव साक्षर शामिल हुए। जानकारी के अनुसार उल...