घाटशिला, मई 22 -- मुसाबनी, संवाददाता। मुसाबनी थाना क्षेत्र के कुईलीसुता गांव में डुमरिया-मुसाबनी मुख्य सड़क किनारे स्थित एक पूर्व चौकीदार के घर बुधवार दोपहर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ दी और नगद समेत गहनों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, चोरी की इस घटना में करीब 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि पूर्व चौकीदार के पुत्र विश्वजीत पातर अपने पूरे परिवार के साथ हाथी खेड़ा मंदिर पूजा कराने गए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो घर के पीछे का दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर अलमारी टूटी हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।बताया यह भी पढ़ें- छत्रहार में एक सुने घर में चोरों ने लाखों की संपत्ति उड़ाई जा रहा है कि चोरों ने दोपहर में ही बगल में स्थित पूर्व मुखिया के बंद पड़े घर में भी घुसकर चोरी का प्रयास किया था। उक्त घर लं...