घाटशिला, मई 27 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड परिसर स्थित पुराने सीएचसी भवन में संचालित स्वास्थ्य विभाग की डिस्पेंसरी बदहाल स्थिति में चल रही है। भवन के रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति जर्जर हो गई है। छत से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद ग्रामीण मजबूरी में यहां इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने पुराने सीएचसी भवन की मरम्मत कर यहां नियमित चिकित्सक और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, केंदाडीह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शुरू होने के बाद पुराने सीएचसी का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने प्रखंड के 10 पंचायतों की करीब 60 हजार आबादी को देखते हुए पुराने सीएचसी को पुनः चालू कर चिकित्सक की व्यवस्था करने...