घाटशिला, फरवरी 13 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेरेंगा गांव के खड़ियाडीह के रहने वाले सुजीत सोरेन के पुआल घर में बीती रात अज्ञात कारण से आग लग गई, जिसके कारण पूरा घर सहित हजारों रुपए का सामान कपड़ा बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही तेरेंगा पंचायत की मुखिया दुलारी सोरेन ग्राम प्रधान शिबराई सोरेन एवं स्वयं सेवक सुरेश हसदा के साथ मौके पर पहुंची, और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस बारे में उन्होंने बताया कि सुजीत सोरेन अपनी पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ घर में सो रहे थे, देर रात उनके घर में आग लग गई, आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका, परंतु शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, इस बीच अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके...