जमशेदपुर, मार्च 15 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए बैंक खाता, आधार पंजीकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र का नहीं होना गंभीर मामला है। उन्होंने विशेष रूप से मुसाबनी एवं चाकुलिया प्रखंडों में बैंक, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी तथा प्रखंड प्रशासन को आपसी समन्वय स्थापित कर विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, आधार पंजीकरण तथा पंचायत सचिव को जन्म प्रमाण पत्र के लिए कैम्प के माध्यम से प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वे शनिवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विद्यालयों में संचालित योजनाओं, आधारभूत संरचना तथा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की गई। उन्होंने शिक्षा ...