मुसाफिर का कीमती बैग लौटाया गया
झांसी, जुलाई 10 -- झांसी। यात्रियों की सुरक्षा एवं उनकी संपत्ति की संरक्षा के प्रति झांसी मंडल निरंतर संवेदनशील है। इसी क्रम में बीते रोज ट्रेन संख्या 12002 नई दिल्ली-झांसी शताब्दी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से झांसी के मध्य ड्यूटी पर कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक निखिल पाण्डेय की सतर्कता से से एक यात्री का मूल्यवान सामान सुरक्षित उसके परिजनों को उपलब्ध कराया गया। जिसे पाकर परिजन खुश हो गए। टिकट जांच के दौरान मथुरा स्टेशन पार होने के उपरांत कोच सी-7 की सीट संख्या 25 पर संबंधित यात्री अनुपस्थित पाए गए। काफी समय तक प्रतीक्षा करने एवं आसपास के यात्रियों से पूछताछ के बाद भी यात्री के वापस नहीं आने पर श्री निखिल पाण्डेय ने टिकट जांच उपकरण (टैब) में उपलब्ध मोबाइल नंबर के माध्यम से यात्री से संपर्क किया। यात्री ने बताया कि वह मथुरा स्टेशन पर कोच से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.