विकासनगर, मई 23 -- भीषण गर्मी में शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उदियाबाग क्षेत्र में मुसाफिरों को शर्बत पिलाया। जबकि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्खनवाला में सेवानिवृत्त शिक्षक अतुल शर्मा ने स्कूल से छुट्टी के वक्त विद्यार्थियों को शीतल पेय पिलाया। उदियाबाग में छबील वितरित करते हुए पूर्व प्रधान प्रवीण ने कहा कि भीषण गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। इस दौरान राजेश, अजय, रवि, इंद्रेश, प्रदीप, संदीप, मुकेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...