गौरीगंज, दिसम्बर 13 -- अमेठी। संवाददाता जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र की चार सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 24.40 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में 8 करोड़ 7 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जल्द सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करवाने की बात कही जा रही है। इन सड़कों के चौड़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। मुसाफिरखाना क्षेत्र की जर्जर हो चुकी चार सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण के लिए पीडब्लूडी विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। जिसमें से मुसाफिरखाना से पलिया, चंदापुर, पूरे पहलवान मार्ग के 2.7 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन ने 15.52 लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान किया है। जिसकी प्रथम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.