मुरादाबाद, जुलाई 30 -- मुसहर और तुरैहा समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मुसहर एवं तुरैहा जातियों को एससी का दर्जा देने तथा संबंधित शासनादेशों में आवश्यक संशोधन कर प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग उठाई। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर तहसील परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सपा विधायक नवाब जान को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में मुसहर, तुरैहा तथा उनकी पर्यायवाची जातियों को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल किया जाए, साथ ही इन जातियों के ओबीसी प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाकर अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।प्रदर्शनकारियों यह भी पढ़ें- निषाद पार्टी ने बिलारी व...