मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बना दिया, यही गलती हुई: आजम खान
रामपुर, नवम्बर 13 -- विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए) कोर्ट नंबर एक ने आजम खान को चार दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हिरासत में भेज दिया है। यह हिरासत 12 नवंबर की शाम 4:30 बजे से 16 नवंबर की शाम 4:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। ईडी की टीम रात करीब आठ बजे आजम को डासना जेल से लेकर रवाना हो गई। इस दौरान आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्चों को पढ़ाने का गुनाह किया है। यूनिवर्सिटी बनाई, स्कूल बनाए, शिक्षा का मंदिर मुसलमान ने बना दिया, यही गलती हुई। आपको बता दें मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 426 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ा है। ईडी ने आजम खान को रामपुर जेल से रिहाई के बाद 30 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गाजियाबाद स्थित विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.