नई दिल्ली, जून 16 -- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में विपक्षी पार्टियां अक्सर यह आरोप लगाती हैं कि भगवा दल की सरकारें मुसलमानों को निशाना बनाते हुए बुलडोजर ऐक्शन लेती हैं। अपराधियों के अवैध निर्माणों पर होने वाले बुलडोजर ऐक्शन को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जाती है। हालांकि, भाजपा के कट्टर विरोधी और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह का जवाब इस मामले में अलग है। संजय सिंह का मानना है कि भाजपा सरकारों से पीड़ित 90 फीसदी लोग हिंदू हैं और 10 ही फीसदी मुसलमान। संजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुसलमानों से कहीं अधिक हिंदुओं के घर तोड़ रही है। राज्यसभा सांसद ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग उड़ा देंगे, एनकाउंटर करा देंगे जै...