इटावा, मई 3 -- Etawah News: चार मई को बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। बंगाल के लोग बेसब्री से अपने-अपने कैंडिडेट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। टीएमसी कार्यकर्ता ममता सरकार बनने का दावा कर रही है तो वहीं भाजपा इस बार में बंगाल कमल खिलाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। फिलहाल बंगाल में सरकार किसकी बनेगी? ये शाम तक नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा, लेकिन इसी बीच बंगाल चुनाव को लेकर यूपी के मौलाना ने एक भड़काऊ बयानबाजी कर डाली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मौलाना ने बिना नाम लिए सीएम योगी को शेर भी कहा। हालांकि हिंदुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इटावा के रहने वाले एक मौलाना की पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले की तकरीर करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मौलाना कह रहा है कि मुसलमानों के लिए ...