समस्तीपुर, मार्च 22 -- सरायरंजन। समस्तीपुर-मुसरीघरारी सड़क पर रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा निवासी राजेश यादव (23) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राजेश बीआरबी कॉलेज का छात्र बताया गया है और पढ़ाई के लिए समस्तीपुर में किराए के कमरे में रहता था। जानकारी के अनुसार, राजेश यादव रविवार की शाम समस्तीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे छात्र बुरी तरह घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...