समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- सरायरंजन । मुसरीघरारी में प्रीमियर लीग सीजन -2 टूर्नामेंट का फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट मैच में कुल 8 टीमों ने मैच खेला। फाइनल मैच मुसरीघरारी और सरायरंजन के बीच बी. ऐलोथ वार्ड संख्या 03 भुईयां स्थान में खेला गया। फाइनल मुकाबला में मुसरीघरारी टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग किया और सरायरंजन ने 139 रन का लक्ष्य रखा।मुसरीघरारी के खिलाडियों ने 10 विकेट खोकर 104 रनों बना पायें ।और सरायरंजन की टीम ने 35 रनों से जीत हासिल कर लिया और कप पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता खिलाडियों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मो. इम्तियाज, हिमांशु कुमार , कमरे आलम, मो . सोनू , रोहित कुमार ने खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...