समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबेसपुरा पंचायत के वार्ड आठ में गुरुवार शाम तालाब में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सकिन्द्र राम की पुत्री खुशबू कुमारी (16) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया की खुशबू कुमारी गुरुवार दोपहर घर से अकेले घास लाने के लिए खेत की ओर गई थी, उक्त जगह पर तालाब के पास गई तो उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के कुछ युवक तत्काल तालाब में कूदकर किशोरी को बाहर निकालने में जुट गए। जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे मुसरीघरारी स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.