समस्तीपुर, जून 11 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौराहा पर गुरुवार की अहले सुबह ट्रक एवं पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद चौराहा पर अफरातफरी मच गई। हालांकि दोनों वाहनों की टक्कर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मुसरीघरारी चौराहा पर डिवाइडर के आगे ट्रक मुड़ रहा था इसी बीच एक पिकअप ने ठोकर मार दिया। इसके कारण दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने बताया की मुसरीघरारी चौराहा पर आये दिन डिवाइडर से दो चार गाड़ी में टक्कर हो जाती है जिससे अफरातफरी की स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से कई वाहन आपस में भिड़े, बाल-बाल बचे लोग स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द उक्त स्थल पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...