समस्तीपुर, अप्रैल 2 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के सोती सलेमपुर निवासी मनोज सदा व अजय सदा के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक मुसरीघरारी से ताजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों की मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलते हीं पुलिस ने पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.