समस्तीपुर, फरवरी 25 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग खेल मैदान में सोमवार की शाम मुसरीघरारी नगर पंचायत एवं मुसरीघरारी खेल समिति के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुसरीघरारी क्रिकेट टूर्नामेंट समिति ने सात विकेट पर 188 रन बनाया। इसमें विधाकर झा ने 17 गेंदों में 34 रन बनाया। इसके जबाव में खेलने उतरी मुसरीघरारी नगर पंचायत के पदाधिकारी की टीम ने ओवर रहते हुए सात विकेट से जीत हासिल कर लिया। मैच के बाद अतिथियों ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मौके पर भाजपा नेता प्रो. अमरेन्द्र कुमार, वरीय जदयू नेता अनिल सिंह बाबा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशांत सिंह, जदयू जिला महासचिव विधाकर झा, मुसरीघरारी नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर कुमार, फुलेंद्र राम, अजीत कुमार, रितेश राय सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्...